Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: कांठ: हाजी मोहम्मद सगीर साहब के पोते मोहम्मद शावेज ने नीट की परीक्षा में 720 में से 656 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

कांठ (मुरादाबाद) नगर क्षेत्र निवासी मोहम्मद सलीम के बड़े पुत्र मोहम्मद शावेज ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करके माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शावेज की सफलता की सबसे अहम बात यह है कि उसने अपनी मेहनत के बलबूते विद्यालय की पढ़ाई और घर पर स्वयं अध्ययन के माध्यम से बिना किसी कोचिंग के इस परीक्षा में सफलता पाई है. मोहम्मद शावेज ने 720 में से 656 अंक प्राप्त कर  नीट की परीक्षा में 24433 रैंक लाकर  सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार कस्बा कांठ निवासी हाजी मोहम्मद सगीर के पोते मोहम्मद शावेज ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है। कि नीट का रिजल्ट देखने के पश्चात  मोहम्मद शावेज सहित परिजनों की खुशी में चार चांद लग गए। शावेज को 720 में से 656 अंक प्राप्त हुए। इधर शावेज की सफलता पर  क्षेत्र के गणमान्य  लोगो ने मुबारकबाद  देते हुए  कामयाब होने की दुआ की है।

Tags :

जरूरी खबरें