Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: भतीजे की शादी में जमकर नाचे इमरान चाचा, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

नजीबाबाद/ सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें शादी से पहले दूल्हे के चाचा को नाचते देखा गया. उसे देखने के बाद लोगों ने जमकर मजे लिए.

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नजीबाबाद निवासी मोहम्मद अशरफ के बेटे अरशद की बारात जनपद बिजनौर के स्योहारा निवासी मोहम्मद नसीम की बेटी आरजू के साथ तय हुई थी, बारात ले जाने के दौरान दूल्हे के चाचा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, दूल्हे के चाचा के डांस को लेकर लोगों ने काफी लुत्फ उठाया। आपको बता दें शादी’ हर इंसान की लाइफ का अहम पार्ट होता है. इसलिए लोग बड़े ही धूमधाम से शादी करते हैं. वे हर वो जुगत करते हैं, जिससे उनकी शादी स्पेशल बने या फिर यूं कहें कि वे अपनी शादी के हर लम्हें को यादगार बनाने की यथासंभव कोशिश करते हैं. कुछ ऐसी ही कोशिश करते शादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे का चाचा मोहम्मद इमरान धमाकेदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे है.
शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हे का चाचा कुर्ता पजामा और बास्केट पहनते हुए खाई के पान बनारस वाला गाने पर जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहा है. दूल्हे के चाचा का हर डांस स्टेप ऐसा है, जैसे मानो वह मंजा हुआ डांसर हो. डांस के दौरान दूल्हे के चाचा एनर्जी लेवल शुरू से अंत तक कहीं भी कम होते हुए नहीं दिखता है. इनके साथ कुछ और लोग भी डांस करते हैं, जिससे उनका डांस शानदार ग्रुप परफॉर्मेंस में लगता है.

Tags :

जरूरी खबरें