Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: ब्रेकिंग न्यूज़/ एसडीएम कांठ के वाहन चालक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, परिवार के लोगो ने जताई हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी

admin

Sat, May 6, 2023

कांठ (मुरादाबाद) एसडीएम कांठ जगमोहन गुप्ता के वाहन चालक का खून से लथपथ शव कल देर रात पुलिस ने उसके घर से बरामद किया। परिजनों की सूचना पर चालक का शव कब्जे में लेने के बाद मझोला पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है। शव व घटना स्थल की दशा देख वाहन चालक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है।  फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से सम्भल के रहने वाले 48 वर्षीय जयदेव सिंह महानगर के खुशहालपुर स्थित अपनी मकान में सपरिवार निवास करता था।  जयदेव की पहली पत्नी की कुछ वर्षों पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी दूसरी पत्नी व पहले पत्नी के इकलौते पुत्र के साथ बैंक कालोनी में निवास करता था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब एक बजे परिजनों ने बताया कि खून में सना जयदेव बिस्तर पर पड़ा है। मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जयदेव को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जयदेव को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक के सगे भाई से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। पहली पत्नी के बेटे ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पिता नशे की हालत में थे। घटना को संदिग्ध मान पुलिस वारदात की तह तक जाने में जुटी है।

Tags :

जरूरी खबरें