Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: रिपोर्ट ना लिखने के एवज में 10000 की रिश्वत मांग रहे दरोगा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप

admin

Tue, Jan 30, 2024

उधम सिंह नगर/ केलाखेड़ा उधम सिंह नगर में मुकदमा नहीं लिखने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे दरोगा को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दरोगाओं को एसएसपी ने निलंबित कर दिया आरोपी दारोगा केलाखेड़ा में तैनात है।

जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा के गणेशपुर में एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। मकान निर्माण के दौरान उसने मकान के लिए अपने पड़ोसियों से बिजली ली हुई थी। वहीं बिजली विभाग की टीम ने उसके खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर दी।  केलाखेड़ा में दरोगा मोहन सिंह बोहरा मुकदमा नहीं लिखने के एवज में उससे ₹10000 रिश्वत की डिमांड कर रहा था।  उसने इसकी शिकायत विजिलेंस के टोल फ्री नंबर में दर्ज करा दी थी । शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस अलर्ट हो गई। विजिलेंस ने आरोपित दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags :

जरूरी खबरें