Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

सुचना

: वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत बूम वन क्षेत्र इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

admin

Mon, Oct 7, 2024

टनकपुर/ बूम वन क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह के द्वारा की गई। आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने वन्य एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के विषयक निबंध चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

वन क्षेत्राधिकारि बूम गुलजार हुसैन ने अपने संबोधन में क्षेत्र वासियों तथा बच्चों को वर्तमान में बढ़ रही मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं के नियंत्रण के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि स्थानीय ग्रामवासी अपने घरों के आसपास उचित प्रकाश व्यवस्था रखें और अपने घरों के आसपास झाड़ी इत्यादि ना होने दें।  साथ  ही  नियमित रूप से साफ सफाई करते रहें।

विद्यालय आने जाने वाले छात्र-छात्राएं समूह के रूप में विद्यालय को आए। और कहा की यदि किसी प्रकार की वन्य जीव की उपस्थिति के कोई संकेत पाए जाते हैं तो सर्वप्रथम नजदीकी वन कर्मचारियों को सूचित करने में सहयोग प्रदान करने की बात कही,  वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो में प्रतिभाग करने वाले छात्र- छात्राओं में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्णागिरि, बस्तियां, तालियांबांज, मथियाबांज, चुका, आदि क्षेत्रों में वन्य प्राणी सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन, वन दरोगा गिरीश चंद्र जोशी, वन दरोगा ॠषि पाल जोशी, वन बीट अधिकारी लालमनी जोशी, ललित मोहन जोशी, ललित मोहन, महिपाल सिंह, रविंद्र सिंह, दीपा जोशी, सहित तमाम वन कर्मी और जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें