Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: पुलिस के जवान प्रशांत मौनी ने इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम किया रोशन

admin

Tue, Aug 6, 2024

रिपोर्ट✍️✍️ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/  पुलिस कांस्टेबल प्रशांत सिंह मौनी पुत्र रमेश सिंह मौनी ने 18वीं अखिल भारतीय इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता में  कांस्य पदक  जीतकर जिले के साथ चंपावत पुलिस का  नाम रोशन किया है।

जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त से 4 अगस्त तक राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुई ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता में टनकपुर के प्रशांत  सिंह मौनी ने कांस्य  पदक अपने नाम किया प्रशांत ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।  प्रशांत के बड़े भाई धीरज मौनी जो के पिथौरागढ़ सहकारी बैंक टनकपुर में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कांस्य  पदक जीतने के बाद टनकपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।  वहीं इससे पूर्व नेशनल कराटे चैंपियन प्रतियोगिता में भी वह सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। प्रशांत मौनी के द्वारा मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर ग्राम प्रधान आयशा खातून, प्रधान प्रतिनिधि जमीर अहमद, तपन गढकोटी, हरिओम सेठी, अशोक पाल, दरबान सिंह,  नवल किशोर तिवारी, भरत मौनी, एडवोकेट विजय चंद, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर देवी दत्त जोशी, पुष्कर मौनी, सहित तमाम सामाजिक लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें