Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: सोशल मीडिया में हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी मुकीम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Tue, Oct 1, 2024

टनकपुर/ पुलिस ने सोशल मीडिया में हिन्दू धर्म के विरूद्ध आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले आरोपी पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को सौरभ कलखुडिया पुत्र स्व. बसन्त बल्लभ कलखिडया निवासी वार्ड न0-08 टनकपुर द्वारा सूचना दी गयी की हाजी मुकीम खान पुत्र मुन्ने खान निवासी वार्ड नं0 5 टनकपुर द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालकर शान्ति भंग एवं दंगा करवाने का प्रयास किया गया है। जिससे टनकपुर क्षेत्र में असन्तोष का माहौल व्याप्त है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना टनकपुर में मु0एफआईआर नं0-110/2024 अन्तर्गत धारा-196/299 बीएनएस तथा 67(1)(2) आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना जारी की गयी। पुलिस टीम द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल अभियुक्त हाजी मुकीम उपरोक्त को टनकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। उक्त घटना में धारा 67(1)(2) आईटी एक्ट की बढोतरी की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें