: साहित्यकार कवि नीरज सिंह उत्तराखंड राइटर्स गोल्ड़न अवॉर्ड से हुए सम्मानित, क्षेत्र का नाम रोशन होने पर मिल रही लख- लख बधाइयां
admin
Fri, Oct 18, 2024
टनकपुर/ सारे शहर में आपसा कोई नहीं कोई नहीं, यह गाने की पंक्तियां इसलिए पेश की गई हैं। क्योंकि यह गाने की पंक्तियां हमारे क्षेत्र के कवि साहित्यकार शिक्षक हँसमुख, व्यवहार कुशल, और सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार व्यक्तित्व के धनी युवा शिक्षक साहित्यकार कवि नीरज सिंह पर सही साबित हो रही है। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए उत्तराखंडी गुरुजी नीरज सिंह कई सम्मान प्राप्त कर चुके है।

हिंदी साहित्य में अपने विशेष योगदान के लिए श्री नीरज सिंह को विश्व हिंदी रचनाकार मंच ,दिल्ली द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को हलद्वानी मे (नैनीताल) मे आयोजित *उत्तराखंड राइटर्स गोल्ड़न आवर्ड फेस्टिवल सम्मान से नवाजा गया है।
■■आपको बता दे टनकपुर के शिक्षाविद् लेखक जनप्रिय कवि नीरज सिंह जी की कई साझा काव्य प्रकाशित हो चुके है।■■
इससे पूर्व नीरज सिंह को उत्तराखंड काव्य गौरव सम्मान ,काव्य शिरोमणि साहित्य सम्मान , गुरु द्रोणाचार्य साहित्य सम्मान ,नूर-ए-गजल , सुमित्रानन्दन पंत साहित्यिक सम्मान ,बागेश्वरी साहित्य सम्मान ,वीना पाणी साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।नीरज सिंह जी वर्तमान में होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल ,टनकपुर में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत है।
साहित्यकार नीरज सिंह के सम्मानित होने पर स्कूल प्रबन्धक जे बी सिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार , वन विकास निगम के सदस्य हरीश भट्ट , पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत , मदन सिंह महर वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चंद , डॉ देवी दत्त जोशी , हरेला क्लब अध्यक्ष अजय गुरुरानी एवं नवयुवक राम लीला कमेटी के सदस्य नितिन गुप्ता, विशाल कुमार अग्रवाल , संजय गर्ग आदि लोगों ने इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी ।
Tags :