Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने  वृक्षारोपण अभियान चला किया बच्चो को जागरूक।

admin

Tue, Aug 6, 2024

टनकपुर।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद वृहद स्तर पर  पौधारोपण कर पर्यावरण  संरक्षण के प्रति जागरूकता  बढ़ाने का कार्य कर रही है।इसी क्रम में मंगलवार को  एमडीएम एकेडमी  में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में  पौधारोपण कर  बच्चो को विभिन्न बागवानी,जैविक और फलदार पौधो का वितरण किया।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद,चंपावत जिला  संयोजक निर्मल थवाल एवं  स्कूल  प्रबंधक धर्मेंद्र चंद ने संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम कर छात्र छात्राओं से फलदार वृक्ष आम ,कटहल, आंवला,अमरूद, अनार आदि के पौधे  लगवाए और बांटे। शिक्षक शिक्षिकाओं ने पौधों का जीवन में महत्व बताया और पौधे लगाकर उनके सरंक्षण का आवाहन किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंची अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद ने वृक्षारोपण को प्रकृति के लिए अति महत्वपूर्ण बताया एवं छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के साथ साथ उनके संरक्षण पर चर्चा की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल चंपावत के जिलाध्यक्ष  निर्मल थवाल के अलावा,नैनीताल जिले के महामंत्री करण सिंह , छात्र परिषद के तहसील संयोजक प्रतीक आर्या,प्रधानाचार्य सुनीता चंद, एससी बिष्ट,एकता अग्रवाल,भावना चंद, गौतम कोहली, रेनू सक्सेना, रितु देउपा, समस्त स्कूल स्टाफ आदि भी मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें