Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

प्रियंका भट्ट बनी चंपावत की नई जिला पूर्ति अधिकारी : ऊंचा लक्ष्य हासिल करने का है इरादा

Abid Hussain

Tue, Jun 10, 2025

प्रियंका भट्ट बनी चंपावत की नई जिला पूर्ति अधिकारी।

चंपावत। प्रियंका भट्ट ने चंपावत में लंबे समय के रिक्त जिला पूर्ति अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पद डीएसओ रवि सनवाल के अगस्त, 2024 मै स्थानांतरित होने के बाद से रिक्त था जिसमें मनोज शाह प्रभारी डीएसओ के रूप में आज तक कार्यभार देखते आ रहे थे। मूल रूप से जागेश्वर की रहने वाली प्रियंका का परिवार हल्द्वानी में रहता है तथा इनके पिता मनोज भट्ट अपर निदेशक शिक्षा विभाग नैनीताल मै वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। प्रियंका के बड़े भाई निलेश भट्ट एमबीबीएस करने के बाद दिल्ली के मैक्स साकेत से पीजी कर रहे हैं। प्रियंका ने इससे पूर्व नगर पालिका के ईओ के पद पर भी कार्य किया है तथा गतवर्ष इन्होंने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह नया पद हासिल किया है। शुरू से ही मेधावी छात्रा रही प्रियंका का इरादा जीवन मै ऊंचा लक्ष्य हासिल करने का है। बहरहाल वह अपने इस पद मै रहते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी रूप देकर अपनी नई पहचान बनाना चाहती हैं। इनके द्वारा डीएसओ का पद ग्रहण करने के बाद प्रभारी डीएसओ मनोज शाह, हेमंत कुमार, पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी, पूनम मौर्या, संजय कुमार, भुवन राम, भावना ओली ने उनका स्वागत किया।

Tags :

जरूरी खबरें