Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सुचना

: दीपावली पर्व को देखते हुए रेलवे की भूमि से आज नहीं हटाया जाएगा अतिक्रमण, कार्रवाई टलने से लोगों ने ली राहत की सांस

admin

Sat, Oct 26, 2024

टनकपुर/ रेलवे विभाग की ओर से लगाए गए नोटिस मे आज शनिवार को  अतिक्रमण को हटाया जाना प्रस्तावित था लेकिन स्थानीय फोर्स नहीं मिल पाने के कारण रेलवे को टनकपुर स्टेशन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अगले आदेश तक रोकना पड़ा है। विश्वसनीय सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि रेलवे के अधिकारियों ने तहसील प्रशासन से पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। लेकिन प्रशासन ने फोर्स और अधिकारियों के दीपावली पर्व  में व्यस्त रहने का हवाला देते हुए सहयोग करने में हाथ खड़े कर दिये। जिससे अगले आदेश तक कार्रवाई टल द गयी है। आपको बता दे क्षेत्र में रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी की गई थी, लेकिन फोर्स उपलब्ध न होने के चलते रेलवे प्रशासन की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। फिलहाल आज शनिवार को रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें