Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: टनकपुर:आपत्तिजनक पोस्ट के मामले मे नगर उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी ने जताया रोष, संवेदनशीलता को देखते हुए बुलाई आपात बैठक, की कड़े शब्दों में निंदा••

admin

Wed, Oct 2, 2024

टनकपुर/ सोशल मीडिया में हिंदू धर्म के आराध्य भगवान शिव की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद कई धार्मिक संगठनो के लोगों सहित नगर उद्योग व्यापार मंडल  की कार्यकारिणी ने भी कड़ा रोष जताया है।, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्यकारिणी की बैठक बुलाई, मंगलवार को नगर के राजश्री होटल में आयोजित बैठक के दौरान कहा गया कि आरोपी मुकीम खान के द्वारा सोशल मीडिया में वायरल की गई पोस्ट से टनकपुर की शांत आबो हवा में अचानक से भूचाल आ गया। जो की ठीक नहीं है। आरोपी व्यक्ति द्वारा की गई इस हरकत से पूरे दिन नगर क्षेत्र में संशय की स्थिति बनी रही। फिलहाल इस घटना की नगर उद्योग व्यापार मंडल  कार्यकारिणी कड़े शब्दों में निंदा करता है।

और कहा की जगह-जगह लोग इस मामले की घोर निंदा कर रहे हैं। चप्पे- चप्पे पर हर जगह यही बात हो रही है कि आज से पहले कभी  भी टनकपुर में ऐसा मामला नहीं देखा गया। इस मामले में प्रशासन की सूझबूझ के चलते हमारे शांतिप्रिय नगर में बहुत बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। उन्होंने आरोपी के कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है। साथ ही समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने व्यापारी भाइयों सहित क्षेत्र वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा बैठक के दौरान कहा कि कुछ  लोगों द्वारा व्यापार मंडल एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष की छवि धूमिल करने का कार्य किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल की छवि धूमिल करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मुख बात रखते हुए जिले में जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल को मामले की लिखित सूचना भेज कर कार्रवाई की जाएगी और कहा कि बीती 25 सितंबर को कार्यकारिणी की जो बैठक बुलाई गई थी जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल किसी भी सामाजिक संस्था जैसे हरेला क्लब,  लायंस क्लब, रामलीला कमेटी के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा। लेकिन नगर उद्योग व्यापार मंडल अपने स्थानीय व्यापारियों के हितों को देखते हुए इन संस्थाओं से आग्रह करता है। कि आप हमारे स्थानीय व्यापारियों को वरीयता देंगे। बैठक के दौरान अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश साहू, शशांक गोयल, संग्राम सिंह, संजय गर्ग, पंकज अग्रवाल, हाजी मोहम्मद उस्मान, सिंपी सिंह, गिरीश शर्मा, मोहम्मद फैसल, मनोज जुकारिया,  विशाल अग्रवाल, ऋषभ कुमार, अमित खन्ना, कीर्ति जोशी, मोहम्मद अमन, चंदन बिष्ट, गोविंद महर, शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।




Tags :

जरूरी खबरें