Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

: टनकपुर में लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर व्यापारियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक मैं कई बिंदुओं पर हुई चर्चा अधिकारियों ने कहा बदहाल विद्युत व्यवस्था में जल्द होगा सुधार,

admin

Wed, Jun 7, 2023

टनकपुर / जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर की बदहाल विद्युत व्यवस्था मैं जल्द सुधार होने की उम्मीद जगी है सूत्रों के मुताबिक 6 महीने के अंदर बनबसा टनकपुर के लोगों को लचर विद्युत व्यवस्था से निजात मिल जाएगी। आज बुधवार को मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों संग नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने  विद्युत विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में व्यापारियों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यहां आए दिन हो रही विद्युत कटौती समस्या के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि अगले माह जुलाई में टनकपुर विद्युत बिजली घर में कम क्षमता वाले ट्रांसफर को हटाकर क्षमता वृद्धि के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा खटीमा मैं 132kv का सबस्टेशन का जल्द निर्माण हो रहा है । साथ ही गढीगोट के जंगल से बनबसा सब स्टेशन तक डबल सर्किट लाइन बनाने की बात  पर सहमति बनी है। इसके अलावा पंपापुर से फागपुर तक जंगल से होकर गुजर रही लाइन को बाईपास कर विद्युत लाइन रोड के साइड से लाने पर निर्णय लिया गया । बैठक में विद्युत विभाग के एस ई राजेंद्र सिंह गुंजियाल, अधिशासी अभियंता नितिन सिहं  गारखाल, एसडीओ मयंक भट्ट, जेई परविंदर सिंह, नरेंद्र प्रसाद सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें