: देवीधुरा में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घायल कर नकाबपोश बदमाश ने लूटा ढाई तोले सोने का गुलोबंद, घटना के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी••
admin
Thu, Oct 3, 2024
(वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे)
■■ घटना से समूचे क्षेत्र में फैली सनसनी,
■■ ग्रामीण कर रहे हैं पुलिस कर्मियों का भरपूर सहयोग।
देवीधुरा। वाराही धाम के समीप केदारनाथ में आज घास काट रही 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिषनी देवी पत्नी बच्ची सिंह को चाकू से घायल कर लुटेरा उसका ग्लोबदं लेकर फरार हो गया। घटना के बाद समुचित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल महिला को उपचार के लिए देवीधुरा के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। पीड़ित बुजुर्ग महिला के पुत्र शिवराज ने बताया कि यह घटना लगभग 2 बजे के आसपास की है। अज्ञात नकाबपोश लुटेरे ने 13 वर्षीय बच्चे से देवीधुरा जाने का रास्ता पूछा तथा पानी पिलाने को भी कहा।

बच्चे के अनुसार वह बाहरी व्यक्ति लग रहा था। घटना के बाद पुलिस और क्षेत्रीय लोगों ने देवीधुरा के संपर्क मार्गों में खोजबीन करना शुरू कर दिया। पाटी के थानाध्यक्ष डी एन गोस्वामी के अनुसार पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी कर दी है। तथा लुटेरे को पकड़ने में क्षेत्रीय लोग काफी सहयोग कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें भी गठित की हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में कोई भी अजनबी व्यक्ति दिखाई देने पर उसकी सूचना पुलिस को दे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में नकाबपोश लुटेरे व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
Tags :