Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा की टीम ने सघन चेकिंग के दौरान 9.87 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, तस्करों में मचा हड़कंप

admin

Sun, Jan 5, 2025

टनकपुर/ एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के  चलते  अपराधी व अपराध मे लिप्त लोगों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने के लिए चंपावत पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने हाईवे मुख्य मार्ग के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान 9.87 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की  गई है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा अपनी  टीम के साथ ज्ञान खेड़ा स्थित मुख्य मार्ग हाईवे पर चैकिंग कर रहे थे। सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को परिवहन करते हुए ऑल्टो कार uk03TA 1267 में  9.87 ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया गया । कोतवाली पुलिस ने अभियुक्तगण संजय गंगवार उर्फ सुमो पुत्र कल्लू सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 नियर रोडवेज, मुजफ्फर हसन उर्फ शमी पुत्र बदलू हसन निवासी मुख्य बाजार वार्ड नंबर 8, विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 5 थाना टनकपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा प्रभारी थाना टनकपुर, उप निरीक्षक पूरन तोमर प्रभारी चौकी मनिहार गोठ, हेड कॉन्स्टेबल हरिकिशन, कांस्टेबल देवराज, कांस्टेबल उमेश गिरी, कांस्टेबल लाल बाबू आदि शामिल रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें