Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: हरेला क्लब महिला विंग की ओर से टनकपुर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

admin

Tue, Mar 12, 2024

टनकपुर/ नगर क्षेत्र में सोमवार को हरेला क्लब महिला विंग की और से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। क्लब की अध्यक्षा सुमन वर्मा की अध्यक्षता में  पुष्पा मुरारी  (सचिव)  के आवास में होली मिलन कार्यक्रम मे महिलाओं द्वारा हरी धरे मुकुट खेले होरी , श्री धरे मुकुट खेले होरी, ले चल ले चल रंगे महल एवम अन्य होली गायन किया।

कार्यक्रम में महिला सदस्यों के द्वारा खड़ी होली एवम बैठकी दोनों प्रकार की होली गायन किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों द्वारा गुजियों, आलू ब्रेड पकोड़े एवम कॉफी का भी आनंद लिया गया। कार्यक्रम में संरक्षिका गीता चंद  एवं डॉक्टर प्रभा जोशी , उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी, कोषाध्यक्ष गीता तिवारी, उप सचिव हेमा जोशी,  उप कोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल,प्रचार प्रसार मंत्री रेखा बिष्ट,सह मीडिया प्रभारी पूनम गढ़कोटीजी, पुष्पा जोशी, शांति भट्ट, पदमा पोखरिया, पुष्पा गढ़कोटी, रेखा पांडे, आशा पुजारी, ज्योत्सना खर्कवाल, रेवती जुकारिया, हेमलता गढ़कोटी, भावना खर्कवाल, चंद्रकला जोशी, चंदा तड़ागी, मधु अधिकारी एवं समस्त क्लब की महिला सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें