Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर में विद्युत विभाग की छापामार कार्रवाई से उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप, टीम ने बिजली चोरी के मामले में कोतवाली में दी तहरीर

admin

Sun, Jan 7, 2024

टनकपुर | बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई है। छापामार कार्रवाई से  विद्युत उपभोक्ताओ में हड़कंप मचा रहा।  विद्युत चेकिंग के दौरान टीम ने एक महिला को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।  विद्युत विभाग की ओर से महिला  पर विद्युत चोरी करने को लेकर  कोतवाली में तहरीर दी गई है।

 प्राप्त समाचार के अनुसार विद्युत उपखंड कार्यालय टनकपुर के अन्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत चोरी के विरुद्ध की गई छापेमारी में टीम ने एक महिला को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा ।विद्युत चोरी कर विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाने को लेकर महिला के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में उपखंड अधिकारी द्वारा तहरीर दी गई है। विद्युत विभाग के एसडीओ  मयंक भट्ट ने बताया कि रोडवेज स्टेशन मार्ग  एफसीआई लिंक मार्ग के समीप  वार्ड नंबर 10 में एक महिला द्वारा सीधे एलटी लाइन से टांका लगाकर विद्युत चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि विद्युत चोरी के मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। छापा मार कार्रवाई के दौरान के दौरान  जेई नरेंद्र श्रीवास्तव, लाइनमैन विजय मंडल शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें