Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पूर्व सभासद को पड़ा भारी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Tue, Oct 1, 2024

टनकपुर/ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक सभासद को महंगा पड़ गया।
फिलहाल पुलिस ने फेसबुक पर अशोभनीय व आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालकर नगर का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। जिससे हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। कार्यवाही की मांग को लेकर नगर में जूलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। मामलों को लेकर हिंदूवादि लोगों ने शाम को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया । पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पूर्व सभासद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
इस मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने भी पूर्व सभासद मुकीम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आरोपी ने टनकपुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ रहने वाले लोगों के बीच द्वैष फैलाने का कार्य किया है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। घेराव व प्रदर्शन करने वालों में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल, सौरभ कलखुड़िया, अरुण वाल्मीकि, महेश शर्मा, नरेन्द्र रावत, योगेश बाबू, अनुराग द्विवेदी, निखिल, सूरज बोहरा, ब्लॉक महामंत्री नरेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल महामंत्री हिमांशु प्रजापति, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र, शिवम पुरी, अनमोल पूरी, देवेंद्र जोशी, शेखर सामंत, नवीन जोशी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें