Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: चंपावत सूचना विभाग मे कार्यरत वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार के स्थानांतरण पर कर्मचारियो और मीडिया कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

admin

Thu, Oct 3, 2024

चंपावत/ सूचना विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार के स्थानांतरण पर जिला सूचना कार्यालय, सभागार चम्पावत में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनके स्थानांतरण पर सूचना विभाग के कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों ने उन्हें  भावभीनी विदाई दी।       

 गुरुवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीआईओ गिरिजा शंकर जोशी ने कहा कि वरिष्ठ सहायक  मुकेश कुमार का स्थानांतरण सूचना निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून में हो गया है, उन्होंने  मुकेश कुमार को पुष्पमाला पहनाकर उनके द्वारा जिला सूचना कार्यालय, चम्पावत में वर्ष 2013 से किए गये शासकीय कार्यों की सराहना की तथा अपेक्षा की, कि भविष्य में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।  

           विदाई समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार गिरीश बिष्ट ने स्थानांतरण पर  मुकेश कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। साथ ही समारोह में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं और कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। 

        उक्त समारोह में पत्रकार सतीश जोशी , गणेश जोशी, दिनेश पाण्डेय ,  चंद्रशेखर जोशी,  ललित मोहन जोशी, शाहिल सुरी पंत,  दीपा आर्य,  कमल मेहरा व जिला सूचना कार्यालय के  समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें