Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा पुलिस ने बिहार से किशोरी को सकुशल किया बरामद परिजनों ने जताया आभार

admin

Mon, Mar 18, 2024

बनबसा [ चम्पावत ] 15 दिन पूर्व क्षेत्र से लापता एक नाबालिक किशोरी को बनबसा पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों के द्वारा बनबसा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बीती 1 मार्च को क्षेत्र से 16 वर्षीय एक किशोरी के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने दी थी। थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिक किशोरी को 17 मार्च को सकुशल थाना भितवा बिहार से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीमः- अपर उप निरीक्षक रवि चन्द्र जोशी कांस्टेबल 19 ललित कुमार, उमेश राज (एसओजी) म०हे॰का॰ सीमा यादव शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें