Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

सुचना

उड़ान ( शोषण से स्वतंत्रता तक ) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर टनकपुर में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Abid Hussain

Sat, May 24, 2025

उड़ान ( शोषण से स्वतंत्रता तक )

टनकपुर/ (आबिद सिद्दीकी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर क्षेत्र के पीएलवी मित्रों द्वारा लाला राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में साक्षरता एवं जागरूकता विधिक शिविर लगाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों सहित उनके माता-पिता ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की शिक्षिका रेणु जी व संचालन पीएलबी विजेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे पीएलवी शमशाद बानो ने बाल विवाह के संदर्भ में जागरुक करते हुए कहा की किसी भी लड़के या लड़की की शादी 18 वर्ष की उम्र से पहले होना बाल विवाह कहलाता है बाल विवाह बचपन खत्म कर देता है बाल विवाह बच्चों की शिक्षा  स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों का विवाह नाबालिग अवस्था में न कराए जाने की अपील की।

 पीएलवी किरन जोशी ने  बाल श्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम करवाना कानूनी अपराध है।  बताया कि बच्चों से श्रम करवाने पर पकड़े जाने पर जुर्माना अथवा जेल दोनों  सजा का प्रावधान है। पीएलवी इजहार अली ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी।

पीएलवी किरन गहतोड़ी ने उड़ान विषय शोषण से स्वतंत्रता तक पर जानकारी देते हुए अभिभावको से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। एवं उड़ान विषय पर निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं की घोषणा करते हुए बताया कि विजयी छात्राओं को  आगामी होने वाले कार्यक्रम में समस्त पुरस्कार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से दिए जाएंगे।

पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि  कुछ एक परिवार मे अक्सर देखा जाता है कि निर्धन माता पिता अपने बच्चों को फावड़ा, कुदाली,खुरपी,हाशिया पकड़ा देते है। कुछ एक बच्चे जो कूड़ा ,कचरा,प्लास्टिक बीनने को मजबूर है। कहीं-कहीं माता पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने की जगह घर का काम करवाते है।,मजदूरी करवाते है उन माता पिता से अपील है की बच्चों का शोषण न करके उन्हें पढ़ने लिखने,स्कूल भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने के बाद बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तभी बच्चे स्वतंत्रता का सही अर्थ जान पाएंगे,और  बच्चों को आगे बढ़ने का  मौका मिलेगा। बिटिया के पंख लग पाएंगे और तभी ये बच्चियां अपनी हौंसलो की उड़ान उड़ पाएंगी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया गया जिसमें कक्षा 9 की कमला महर  प्रथम  ,कक्षा 9 की अंशिका द्वितीय, कक्षा 9 की निहारिका तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक नाटक " उड़ान - शोषण से स्वतंत्रता और " बाल विवाह " पर प्रस्तुति की गई। पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विशेष स्थान लाने वाले बच्चों को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें