Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

सुचना

: टनकपुर: रामलीला भव्य दशहरा महोत्सव के समापन पर कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित

admin

Mon, Oct 14, 2024

{आबिद सिद्दीकी }

टनकपुर= नवयुवक रामलीला कमेटी के सौजन्य से आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रविवार को समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन उत्तराखंड मेगा डांस कंपीटीशन के जूनियर और सीनियर वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता के आयोजन के साथ, विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रविवार की देर रात तक चले कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के इनामों की भी घोषणा की गई।
इससे पूर्व नवयुवक रामलीला कमेटी के सदस्यों ने भगवान की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्र के बच्चो के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देने पर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया, साथ ही डांस प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग के फाइनल में प्रवेश किए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी, जिसके बाद सीनियर और जूनियर दोनो वर्ग के प्रतिभागियों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।


जूनियर वर्ग में शामिल हुसैन ने प्रथम, अनन्या चौधरी ने द्वितीय तो सत्यम ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं सीनियर वर्ग में कोमल बोहराल ने प्रथम, रश्मि पंत ने द्वितीय और विजय कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा पारदर्शी तरीके से लकी ड्रॉ के परिणाम निकाले गए।


इस बीच रामलीला कमेटी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया और कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान देने के लिए रामलीला कमेटी के सचिव मयंक पंत और गीता गुप्ता को बेस्ट मेंबर के रूप में सम्मानित किया गया।
डांस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष आर्या, प्रियंका तड़ागी, पारुल गर्ग, मानसी ने निभाई।
इस अवसर पर इस अवसर पर कमेटी के सचिव मयंक पंत, संस्थापक नीरज सिंह, संस्थापक विशाल कुमार अग्रवाल, मयंक गर्ग, आशु गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, पंकज अग्रवाल, नितिन गुप्ता, गौरव गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, सुषमा गुप्ता, पूनम कोहली, गीता गुप्ता,आराधना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें