: गांधी मैदान में आयोजित उत्तरायणी मेले मे कलाकारों ने मचाई धूम, एक से बढ़कर एक प्रस्तुती पेश कर दर्शकों का मन-मोहा- इनमो की हुई बौछार
admin
Thu, Jan 18, 2024
■ मेले के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष डीडी भट्ट ने सभी का आभार जताया••
टनकपुर/ (आबिद सिद्दीकी) हरेला क्लब की ओर से दो दिनी उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन हुआ। गांधी मैदान में आयोजित मेले में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से जनता का मन मोहा मेले में विभिन्न सांस्कृतिक दल और क्षेत्रीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

टीम के साथ आए स्टार कलाकार शिवानी नेगी तथा स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी ने गीतों से स्टार नाइट को याद गार बनाया। स्टार नाइट में प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोड़ा की संस्कार सांस्कृतिक और पर्यावरण समिति द्वारा झोड़ा, चांचरी, छपेली सहित कुमाऊनी गढ़वाली लोक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।

हरेला क्लब के संरक्षक धर्मेंद्र चंद ने पत्रकारो से रूबरू होते हुए कहा की मेले में किसी भी स्रोत से जो भी आय प्राप्त हुई है। उस धनराशि से क्षेत्र के असहाय- गरीब लोगों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मेले में क्षेत्रीय पत्रकारों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विशेष स्थान लाने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। देररात्रि में लकी ड्रा के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई

पहला पुरस्कार मोटरसाइकिल वार्ड नंबर 6 निवासी रोहित रौतेला के नाम रहा, हरेला क्लब के अध्यक्ष डीडी भट्ट ने मेले का सफल संचालन के लिए उपाध्यक्ष अजय गुरुरानी, सचिन भुवन चंद जोशी, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र खर्कवाल, सहकोषाधयक्ष महेश पंगरिया, प्रचार मंत्री राजेंद्र खर्कवाल ,कमल गडकोटी, प्रताप सिंह बिष्ट, संरक्षक मंडल दिनेश चंद्र पाठक, शंकर दत्त गढ़कोटी, डीडी धामी, अनिल गड़कोटी, वी के जोशी, जे बी चंद, कैलाश गडकोटी, नवीन चंद्र जुकरिया, चंपावत खबर के पत्रकार अमित जोशी ,अजय देवपा प्रदीप देवपा, एलडी गहतोडी, महिला विंग अध्यक्ष सुमन वर्मा उपाध्यक्ष सुनीता गहतोडी, हेमा जोशी आदि का आभार जताया।
Tags :