Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: लायंस क्लब के तीन दिवसीय दीपावली मेले की सभी तैयारियां पूर्ण 21 अक्टूबर को मेले का धूमधाम के साथ होगा शुभारंभ,

admin

Fri, Oct 18, 2024

टनकपुर – दीपावली मेले को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है। लायंस क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय भव्य दीपावली मेले का धूमधाम के साथ आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गरीबों, असहायों की मदद और जनहित के कार्यों के लिए लायंस क्लब 22 सालों से दीपावली मेले का आयोजन करता आ रहा है।  23 वें भव्य दीपावली मेले का आयोजन 21 अक्टूबर को होगा और 23 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा नाइट एवं लक्की ड्रा के साथ मेले का समापन किया जाएगा।

मेले के पहले और दूसरे दिन के दौरान डांस कंपटीशन और स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा एवं सम्मानित किया जाएगा,मेले के आखिरी दिन आर्केस्ट्रा नाइट और लकी ड्रा होगा।  प्रथम पुरस्कार रॉयल ईनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार होंडा शाइन मोटरसाइकिल, तृतीय पुरस्कार एलइडी टीवी, चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन, पंचम पुरस्कार तीन साइकिल, छठा पुरस्कार पांच फैन,सप्तम पुरस्कार 10 वाटर कूलर,और 100 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, आपको बता दें मेले में  21 अक्टूबर 2024 को डांस प्रतियोगिता एवं संस्कृति कार्यक्रम जिसमें 8 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चे शामिल हो सकते हैं।  22 अक्टूबर को स्थानीय विद्यालय के छात्र एवं स्थानीय कलाकारों का प्रतिभा प्रदर्शन , प्रतिभागी 18 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण हरी ट्रेडर्स निकट एसबीआई  एवं प्रेरणा ट्रेंड टैक्सी स्टैंड रोड टनकपुर में करवा सकते हैं चयन का अंतिम निर्णय मेला कमेटी का होगा।

23 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पुरस्कार वितरण लकी ड्रॉ आदि कार्यक्रम शामिल रहेंगे मेले के मुख्य आकर्षण स्वादिष्ट व्यंजनो के स्टाल, झूले आदि क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने अधिक से अधिक कूपन खरीद कर चिकित्सा सहायता में अपना अमूल्य सहयोग दिए जाने की अपील की है। 

Tags :

जरूरी खबरें