Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा: एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट के द्वारा दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद मामले का हुआ आपसी सहमति से पटाक्षेप•••

admin

Wed, Aug 21, 2024

■ मंगलवार को एसएसबी के अधिकारियों व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियो के साथ बैठक में हुआ मामले का समझौता

■ एसएसबी के अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियो से सुरक्षा जिम्मेदारियो को निभाने में करी सहयोग की अपील

बनबसा :  सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद बनबसा टैक्सी यूनियन और सशस्त्र सीमा बल के जवानों के बीच हुए विवाद का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया है। इस मामले में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की, जानकारी मिली है कि टैक्सी यूनियन और सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझ गया। बैठक में मामला आपसी सहमति से सुलझने के बाद टैक्सी यूनियन ने जवान के खिलाफ दी गई अपनी शिकायत वापस ले ली है।

। आपको बता दें बीते सोमवार को देवभूमि वाहन संचालन समिति के सदस्यों के द्वारा  थाने में ज्ञापन देकर सीमा पर एसएसबी के जवानों द्वारा टैक्सी चालको के साथ मारपीट गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया गया था।  सोशल और प्रिंट मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। मंगलवार को एस एस बी 57 वीं वाहिनी की बनबसा स्थित सी कंपनी कार्यालय में आयोजित बैठक में डिप्टी कमांडेंट अनुराग, असिस्टेंट कमांडेंट आरएन विश्वास ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर वार्ता की, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा पर राष्ट्रीय हित में सहयोग देने पर सहमति  जताई। सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने भारत नेपाल सीमा पर प्रत्येक नागरिक से सहयोग की अपील की है। सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट अनुराग ने बताया कि देवभूमि वाहन संचालन समिति ने  एसएसबी जवान पर  टैक्सी चालक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी,  इस मामले मे थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने आरोपी जवान पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रफी अंसारी, आर्यन अग्रवाल, सोहन रौतेला, शंकर मौर्य आदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें