Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: मन्नत पूर्ण होने पर पत्रकार कुंदन बिष्ट ने पूर्णागिरि धाम एवं सिद्धनाथ बाबा के दर्शन कर भगवान का शुक्र अदा किया

admin

Sat, Mar 4, 2023
टनकपुर / उत्तराखंड राज्य के जनपद चंपावत के बनबसा निवासी पत्रकार कुंदन सिंह बिष्ट पिछले 5 माह से  बेटे की खोज खबर के लिए दर-दर भटकते रहे. और जैसे ही बीती 2 मार्च को जब उन्हें अपने पांच माह पहले गुम हुआ   बेटा प्रशांत के मिलने की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. परिवार वालों को ऐसा लगा कि जैसे पूर्णागिरि माता ने उनकी मन्नत पूरी कर दी हो. पत्रकार कुंदन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने आज से 1 माह पूर्व मन्नत मांगी थी कि अगर उनका बेटा सकुशल मिल जाता है। तो वह पूर्णागिरि मंदिर में पीतल की एक घंटी चढ़ाएंगे शनिवार को उन्होंने परिवार सहित मंदिर के दर्शन कर पीतल की घंटी चढ़ाई है।
■ पूर्णागिरि माता और सिद्धनाथ बाबा के मंदिर के किए दर्शन ■■■
  उत्तर प्रदेश राज्य के फर्रुखाबाद से सकुशल बरामद हुए प्रशांत के परिवार वालों ने पूर्णागिरि धाम पहुंचकर पूर्णागिरि माता के दर्शन किए. दर्शन के दौरान की कुछ फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल की हैं इसके बाद से परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है पत्रकार कुंदन बिष्ट ने कहा कि उनके द्वारा मांगी गई मुराद पूरी होने पर उन्होंने परिवार सहित मंदिरों में दर्शन कर  भगवान का शुक्र अदा किया है

Tags :

जरूरी खबरें