Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: टनकपुर मे बेलगाम यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, व्यवस्था में सुधार करने को लेकर कोतवाल से मिले व्यापारी

admin

Sun, Apr 30, 2023

टनकपुर/ नगर  क्षेत्र की यातायात व्यवस्था इन दिनों बदहाल स्थिति में है। इस कारण आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर  आम जनमानस खासे परेशान हैं इस मामले मे नगर के व्यापारियों ने  बिगड़ती यातायात व्यवस्था को रोकने की कोतवाल से मांग की है।

क्षेत्र की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर रविवार को व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने कोतवाल चंद्र मोहन सिंह से मुलाकात की व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र की बिगड़ती यातायात व्यवस्था से कभी भी हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि   नगर के राजाराम चौराहे, बस स्टैंड नेहरू मार्ग सहित कुछ अन्य जगह पर इस प्रकार की स्थिति लगातार बनी हुई है। बिगड़ती यातायात व्यवस्था से हर समय हादसा होने का लोगों के मन में भय बना हुआ है क्षेत्र की बिगड़ती यातायात व्यवस्था के चलते नगर के वरिष्ठ व्यापारी आलोक अग्रवाल ने कहा कि कल शाम एक अज्ञात वाहन ने उनके निजी साइड में खड़े वाहन में टक्कर मार दी जिससे उनके वाहन में काफी नुकसान हुआ है। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि वाहन खड़े करने के कारण हमारा व्यापार भी प्रभावित होता है। रविवार को क्षेत्र के तमाम व्यापारियों ने नगर क्षेत्र की चरमराई यातायात व्यवस्था को कोतवाल से सुधार करने की मांग की है।  इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी आलोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल (मगध बिहारी) व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, विनय अग्रवाल, मयंक गर्ग, अंकित अग्रवाल विजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें