Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: मंझेडा शकरू ग्राम पंचायत से शेरकोट जाने के लिए घर से निकला युवक लापता, परिजनों ने नगीना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

admin

Wed, Feb 5, 2025

■■ लापता युवक मंझेडा शकरू ग्राम पंचायत का निवासी■■

नगीना/ ग्राम पंचायत मझेड़ा शकरू निवासी  एक युवक दिनांक 4 फरवरी 2025 से लापता  बताया जा रहा है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नगीना थाने में दर्ज कराई गई है।

प्राप्त समाचार के अनुसार मझेड़ा शकरू निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद अयान उर्फ (सब्बू) पुत्र स्वर्गीय अतीक अहमद कल दिनांक 4 फरवरी दिन मंगलवार से लापता बताया जा रहा है। लापता व्यक्ति के चाचा मोहम्मद  नदीम ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका भतीजा अयान कल सुबह 10:00 बजे से लापता है। उन्होंने पुलिस से लापता हुए अयान के संदर्भ में जल्द से जल्द खोजबीन कर पता लगाने की मांग की है। लापता व्यक्ति की सूचना  सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिसमें उनके परिजनों द्वारा लापता व्यक्ति के बारे में जानकारी होने पर नीचे दिए गए निम्न संपर्क नंबरो पर सूचना दिए जाने की अपील की है।

9720575813,9758091414,

9084808940,8077470435,

9368858600,9720572046

Tags :

जरूरी खबरें