Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

MMY पब्लिक स्कूल काठं में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस : विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

Abid Hussain

Tue, Jan 27, 2026

कांठ।  नगर क्षेत्र के एम.एम. वाई पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता नबील अहमद, विद्यालय के प्रबंधक अकरम अली, मोहम्मद आरिफ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Tags :

गणतंत्र दिवस

जरूरी खबरें