Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

सुचना

: कांठ मे सभासदों ने लगाया नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल अहमद पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, 16 सभासद धरने पर बैठे

admin

Wed, Jun 26, 2024

■■ नगर पंचायत प्रशासन पर वार्ड में मानक के अनुरूप विकास कार्य न कराने का लगाया आरोप।

मुरादाबाद।  कांठ  नगर पंचायत मे विकास कार्य करवाने में नगर पंचायत प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सभासदों ने धरना दिया 16 सभासदों ने नगर पंचायत के सभागार मे विकास कार्यों की अनदेखी के चलते  धरने पर बैठ गये। 

  सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष को कई बार ज्ञापन देकर वार्ड समस्याओं के बारे में बताया गया लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। 

धरने पर बैठे सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल अहमद पर मनमाने तरीके से विकास कार्य कराए जाने का आरोप लगाया हैं।

बताया कि वार्ड में ना ही नियमित रूप से सफाई हो रही है। ना ही कोई विकास कार्य किया जा रहा है। सभासदों ने कहा कि अगर विकास देखना है तो वार्ड 13 में देखिए जहां नगर पंचायत अध्यक्ष का अपना स्वयं का अपना आवास है। वहां केवल विकास हुआ है। बताया कि, वार्ड में विद्युत पोल पर एलईडी लाइट लगायी जाये, पानी के लिए हैंड पंप और खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने संबंधित आदि मांगों को लेकर धरना दिया गया। उन्होंने  नगर पंचायत प्रशासन पर बदले की भावना से कार्य कराने का आरोप भी लगाया है क्षेत्र के समस्त सभासदों ने एक स्वर में

 कहा कि वार्ड में यदि विकास कार्य मानको के अनुरूप नहीं कराए गए तो नगर पंचायत अध्यक्ष के विरूद्ध धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

■■ कांठ पंचायत अध्यक्ष ने क्या कहा पढे पूरी खबर

नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल अहमद का कहना है कि अभी नगर पंचायत कांठ का अध्यक्ष बने हुए  मुझे केवल एक वर्ष हुआ है और एक वर्ष में अनेकों विकास कार्य किया जा चुके हैं।  अभी तो 4 साल और शेष हैं। उन्होंने 4 साल में काठं की तस्वीर बदलने का दावा  भी किया। और कहा की  किसी भी वार्ड में विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया गया। विकास कार्यों में कोई भी पार्टी बाजी नहीं की जा रही है। सभी को साथ लेकर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें