Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: आवारा पशुओं की लड़ाई में उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,

admin

Wed, Jan 10, 2024

टनकपुर / विगत कई माह से स्थानीय लोग जानवरों के आतंक से परेशान हैं। ताजा मामला जल संस्थान के ऑफिस के पीछे पूर्व में संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के सामने का है। जहां आवारा पशु सांड आपस में लड़ रहे थे। आवारा पशुओं की इस लड़ाई में उधर से गुजर रहे व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल  चोटिल हो गए हैं। किसी तरह उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना में स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है।प्राप्त समाचार के अनुसार यह घटना मंगलवार रात 9:00 बजे की है। इस मार्ग से गुजर रहे उद्योग व्यापार मंडल के  उपाध्यक्ष व लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल आवारा पशुओं की लड़ाई में गंभीर रूप से घायल हुए हैं । व्यापारी अंकित अग्रवाल सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा यहां पर कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। जिस के चलते यहां पर आए दिन आवारा जानवरों का जमवाड़ा लगा रहता है।  बताया कि इसके चलते यहां पर हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है। समस्या के निवारण के लिए स्थानीय लोग कई बार पालिका प्रशासन से   गुहार लगा चुके हैं। लेकिन पालिका प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेगं रही। फिलहाल शहर में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें