Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर एड.भुप्पी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

admin

Wed, Sep 25, 2024


लोहाघाट । युवा कांग्रेस आला कमान द्वारा यहां के तेज तर्रार एवम जन सरोकारों को लेकर लगातार संगर्षशील रहने वाले एड. भुवन चौबे "भुप्पी" को युवा कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपने पर युवा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में हुए समारोह में कार्यकर्ताओं का कहना था भुप्पी भाई को मिले इस सम्मान को, सभी युवा साथी अपना सम्मान मान रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि उनके नेतृत्व में युवा मुट्ठी की तरह संगठित होकर हर क्षेत्र में अपनी क्षमता,शक्ति सामर्थ्य का परिचय देकर पार्टी को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल कलाकोटि,अजय गोरखा,लोकेश पांडेय,अनिल कुमार,सोनू भट्ट,मंटू ओली,जीवन सिंह,संकर बोहरा आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें