Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: यूपीसीएल के मुख्य अभियंता नीरज टम्टा के निधन की खबर से समूचे कुमाऊं में शोक की लहर•••

admin

Fri, Sep 22, 2023

टनकपुर / उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में मुख्य अभियंता के पद पर तैनात नीरज कुमार  टम्टा के निधन की खबर से कुमाऊं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मुख्य अभियंता नीरज कुमार टम्टा शुक्रवार को 1:30 बजे रुद्रपुर ऑफिस में कार्य कर रहे थे। इस बीच उनके हृदय में उन्हें दर्द का एहसास हुआ । उनकी हालत को देखते हुए ऑफिस में अन्य कर्मचारी उनको ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरो ने मुख्य अभियंता को मृत घोषित कर दिया। इधर मुख्य अभियंता की निधन की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। वे अपने पीछे पत्नी एवं तीन बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए हैं। उनके निधन पर उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट, परविंदर सिंह, जेई नरेंद्र प्रसाद, एस एस ओ मनोज कांडपाल ,मोहम्मद रफीक, टीडीएस कंपनी के , सर्किल इंचार्ज सीताराम जी सुपरवाइजर आकाश कुमार सहित तमाम विद्युत कर्मियों ने शोक प्रकट किया है।

Tags :

जरूरी खबरें