Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: वार्ड नंबर 5 नई बस्ती मे जर्जर हो चुके विद्युत तारों एवं पोलो को बदलने की जनप्रतिनिधियों ने करी मांग

admin

Fri, Feb 14, 2025

■■ पीएलवी अधिकार मित्र अमित कुमार एवं वार्ड सभासद वर्षा शर्मा ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

टनकपुर/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (चम्पावत) के आदेशानुसार क्षेत्र के समस्त पीएलबी अधिकार मित्र लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ आम जनमानस को आ रही समस्याओं के निवारण मे भी सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को पीएलबी अधिकार मित्र अमित कुमार एवं वार्ड सभासद वर्षा शर्मा ने नई बस्ती वार्ड नंबर 05 मे जर्जर हो चुके विद्युत पोल एवं जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने की मांग की है। उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट को दिए गए पत्र में उन्होंने बताया कि  पीलीभीत चुंगी के समीप लगा विद्युत पोल नीचे से पूरी तरह गल गया है। और उनके वार्ड में लोगो के घरों के आस पास से खुले हुए तार जर्जर हो चुके हैं। कहा कि खुली लाइन होने के चलते कभी भी जनहानि होने का अंदेशा बना हुआ है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने बताया कि वार्ड नंबर 5 में उपभोक्ताओं की समस्या के निवारण के लिए उच्च अधिकारियो को पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस्टीमेट पास होते ही जर्जर लाइनों को जल्द बदल दिया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें