Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: मुख्यालय उत्तर भारत एरिया बरेली उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी को मनाया जाएगा वेटरन्स डे, सभी तैयारियां पूर्ण

admin

Sun, Jan 12, 2025

■■ कार्यक्रम में टनकपुर- बनबसा के पूर्व सैनिक भी करेंगे शिरकत /कैप्टन भानी चन्द (गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष)

टनकपुर/ समस्त पूर्व सैनिको की ओर से  14 जनवरी को वेटरन्स डे मनाया जा रहा है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह दिन भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्‍ड मार्शल के. एम. करियप्‍पा, ओबीई के सेना में दिए गए अतुलनीय योगदान की याद में हर साल मनाया जाता है। फील्‍ड मार्शल करियप्‍पा 1953 में इसी दिन यानि 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे।

गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने इस आशाय की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टनकपुर बनबसा क्षेत्र के समस्त पूर्व सैनिकों , वीर नारियों और पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए  दिनांक 14 जनवरी 2025 को वेटरन्स डे समारोह का आयोजन मुख्यालय उत्तर भारत एरिया बरेली उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। समारोह में सम्मिलित होने वाले पूर्व सैनिकों के लिए आने जाने के लिए आर्मी बस की व्यवस्था की गई है। कहा की समारोह में टनकपुर से आने वाले पूर्व सैनिकों के लिए  पीलीभीत चुंगी टनकपुर चौराहे के पास बस की व्यवस्था की गई है। टनकपुर क्षेत्र के पूर्व सैनिक बस के संदर्भ में कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी जी से इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं(9761578439)

वहीं बनबसा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के लिए -शौर्य होटल, पाटनी तिराहा, बनबसा पेट्रोल पंप, जग बूढ़ा पुल, के पास से होकर बस गुजरेगी। जिसके लिए बनबसा क्षेत्र के पूर्व सैनिक कैप्टन अमर सिंह/कैप्टन गणेश पाल जी से मोबाइल नंबर:(9498923924)  (9761403042) संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बस टनकपुर से 7:00 बजे और बनबसा से दोनों बस 7:30 बजे मार्च हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पूर्व सैनिक या उनके आश्रितों ने अपना नाम नहीं लिखाया है तो वह भी समारोह में शामिल हो  सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें