Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: क्रिसमस पर्व पर स्कूलों में हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम

admin

Mon, Dec 25, 2023

टनकपुर/ नगर के होली ट्रिनिटी विद्यालय में क्रिसमस डे के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में सोमवार को   क्रिसमस डे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चे सेंटा की वेशभूषा में सजकर स्कूल आए। बच्चों को शिक्षकों ने क्रिसमस डे के बारे में बताया। स्कूलों में केक काटा गया। डांस प्रतियोगिताएं हुईं।

सोमवार को नगर के ट्रिनिटी स्कूल में  क्रिसमस का सेलिब्रेशन हुआ। इसमें बच्चों ने जिंगल बेल-जिंगल बेल गाना गया और खूब डांस किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने  बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक जी बी सिंह ने बच्चों को क्रिसमस डे के बारे में जानकारी दी।

त्रिनिटी स्कूल में प्ले ग्रुप, नर्सरी केजी के बच्चों ने संता की वेशभूषा धारण कर सबका मनोरंजन किया। आयोजन में  विद्यालय के प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई व चॉकलेट वितरित किए। उनसे संबंधित विभिन्न कहानियां भी सुनाई गईं।  इस अवसर पर बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर शामिल हुए। इस अवसर पर केक काटकर क्रिसमस की शुरुआत की। इस  मौके पर प्रधानाचार्य नीरज सिंह, प्रबंधक जी बी सिंह, अश्वनी सिंह , सायरा सिंह सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें