Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत टनकपुर के शारदा घाट में पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान

admin

Sat, Sep 16, 2023

टनकपुर/ शहरी विकास निदेशालय देहरादून के निर्देशानुसार प्रदेश भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा  सितंबर2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है। यहां टनकपुर के वार्ड नंबर 1 शारदा घाट में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया । जिसका संचालन अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में किया गया। 

पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष जागरूकता रैली का संचालन नगर क्षेत्र टनकपुर में किया गया  जिसका मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज  प्लास्टिक को प्रतिबंधित करना कूड़ा खुले में ना डालकर डोर टू डोर कूड़ा वाहन में ही डालने हेतु नागरिकों को जागरूक किया गया  एवं सोर्स सैगिगेरेशन गीला सूखा अलग करने हेतु नागरिक को प्रेरित कर सिंगल यूज प्लास्टिक को शहर से मुक्त करने के लिए जन जागरूकता द्वारा संदेश दिया गया ।

कार्यक्रम में सभी लोगों को खुले में शौच न करने हमेशा शौचालय का उपयोग करने धार्मिक स्थलों बाजरो आदि सार्वजनिक स्थलो, की साफ- सफाई रखने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की नगर वासियों से अपील की है। इस मौके पर सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, हुमा अंसारी, पूजा टम्टा, तुलसी कुवरं,  अमित भट्ट,योगेश पांडे, सविता बिष्ट, अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा,  वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, सहित पालिका कर्मी पुलिस प्रशासन विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि  मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें