: वनअग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सूखीढांग इंटर कॉलेज में भाषण, गोष्ठी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
admin
Sat, Feb 3, 2024
टनकपुर/ आबिद हुसैन = बूम वन क्षेत्र, सूखीढांग अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग में 1 फरवरी से 7 फरवरी तक वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम हेतु जन जागरूकता विषय एक विद्यालय स्तरीय गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वन विभाग के कर्मियों ने विद्यालय के बच्चों को वनों में आग की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया । आयोजित गोष्ठी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रदीप बिष्ट, द्वितीय स्थान कुमारी संगीता चौड़ाकोटी, तथा तृतीय स्थान कुमारी सरिता नैथानी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल बच्चों को वन क्षेत्र अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजित गोष्ठी में बूम वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन ने कहा कि, “जगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग और ग्रामीणों का आपसी तालमेल का होना जरूरी है। आग लगने से जगलों में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव और मानव के लिए वन महत्वपूर्ण हैं। हर प्राणी के जीवित रहने के लिए वनों का होना जरूरी है। वनों को आग से सुरक्षित रखने आग न लगने देने, आग न लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने की चर्चा की गई और वनों के प्रति दया भावना रखने की अपील की।”
उन्होंने ने ग्रामीणों से जगलों में आग लगने की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों को वनों में आग इबुझाने के उपाय भी बताए। उन्होंने ने कहा कि जगलों में लगने वाली आग अधिकांश मानवीय भूल का नतीजा होती है। जिसमें दुर्लभ वनस्पतियों के साथ ही वन्य पशु भी चपेट में आ जाते हैं। गोष्ठी में प्रधानाचार्य सी पी सिंह, वन दरोगा गिरीश चंद्र जोशी, ऋषिपाल जोशी, चंद्र कुवँर बिष्ट, त्रिलोक चंद जोशी, लालमणि जोशी, सहित विद्यालय के अध्यापकगण मौजूद रहे।
Tags :