: डॉ कमलेश शक्टा तथा डॉ एसपी भट्ट द्वारा लिखित पुस्तक 'देवभूमि उत्तराखंड'का किया गया लोकार्पण
admin
Sat, Oct 26, 2024
लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी, संस्कृत भाषा के विद्वान एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉक्टर कमलेश शक्टा एवं डॉ संजीव प्रसाद भट्ट के द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'देवभूमि उत्तराखंड'का आज समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। 268 पृष्ठ की इस पुस्तक का संपादन डॉ शक्टा एवं डॉ भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। 268 पृष्ठ एवं 995 रुपए कि इस पुस्तक में उत्तराखंड को प्रकृति द्वारा दिए गए वैभव, यहां के संघर्षमय जीवन की जटिलताओं को पार करते लोग, पर्यटन की अपार संभावनाओं, आस्था एवं अध्यात्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण ओझल स्थानों को उजागर करने के साथ यहां की महान एवं गौरवशाली सैन्य परंपराओं, यहां के जांबाजों द्वारा अपने खून से लिखे भारतीय रक्षा पंक्ति के गौरवशाली इतिहास आदि तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे गए हैं जो शोध छात्रों एवं उत्तराखंड के विषय में जिज्ञासुओं की हर जिज्ञासा को पूरी करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ सीडी सूंठा, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, समाजसेवी सतीश चंद्र पांडे आदि तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है। दोनों विद्वान संपादकों द्वारा इस कार्य में सहयोग के लिए डॉ बीपी ओली, डॉ प्रकाश लखेड़ा, डॉ नवीन राम, डॉ महेश त्रिपाठी, डॉ वीएस धामी, डॉ नीरज कांडपाल, डॉ दिनेश राम, आदि द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षाविद त्रिलोक राम आर्य, डॉ वीसी जोशी, जीआईसी के प्रधानाचार्य
श्याम चौबे, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, डॉ सुनील कुमार, कविंद्र मोहन काला, डीके जोशी आदि तमाम लोग मौजूद थे।
Tags :