: टनकपुर की हिमांशी ने 42 किलो भार में रजत पदक प्राप्त कर लहराया परचम
admin
Wed, Feb 14, 2024
टनकपुर/ लाला राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने जयपुर राजस्थान में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 42 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर जनपद चंपावत का नाम रोशन किया है। बालिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 12वीं क्लास की छात्रा हिमांशी ने राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023- 2024 जयपुर राजस्थान मे आयोजित प्रतियोगिता मे 42 भार बर्ग मे रजत पदक प्राप्त कर जिले और राज्य मे परचम लहराया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता चंद व्यायाम शिक्षिका ममता बिष्ट ने छात्रा की हौसला अफजाई करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags :