Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर के बचपन प्ले स्कूल को मिला सोशल मीडिया स्टार अवॉर्ड, विद्यालय में खुशी का माहौल

admin

Tue, Feb 13, 2024

टनकपुर/ बचपन प्ले स्कूल के 20 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में माएस्ट्रो अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया । जिसमें बचपन प्ले स्कूल के तमाम विद्यालयो ने प्रतिभाग किया।  आयोजित कार्यक्रम में डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में क्षेत्र में संचालित बचपन प्ले स्कूल को सोशल मीडिया स्टार का अवार्ड दिया गया। 

विद्यालय के प्रबंधक सागर गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में देश भर के बचपन प्ले स्कूल की कई शाखाओ ने  प्रतिभा किया। जिसमें विभिन्न तरह की एक्टिविटीज के तहत 90 विद्यालयों को सम्मानित किया गया है । उन्होंने बताया कि टनकपुर में संचालित बचपन प्ले स्कूल को सोशल मीडिया स्टार का यह अवार्ड    फिल्म स्टार गुलशन ग्रोवर द्वारा दिया गया।  विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा नैना गुप्ता ने बताया कि अवार्ड मिलने पर विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास  का माहौल है। उन्होंने  इसका श्रेय समस्त विद्यालय की टीम अभिभावको विद्यार्थियों और सभी शुभचिंतकों को दिया है।

Tags :

जरूरी खबरें