: फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है टनकपुर का आयुर्वेदिक अस्पताल अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन
admin
Mon, Apr 29, 2024
टनकपुर / खुजली हो या फिर पेट दर्द व घुटने का दर्द सांस लेने में तकलीफ अथवा अन्य बीमारी फार्मासिस्ट ही स्पेशलिस्ट बन सभी रोगों का इलाज कर रहे हैं। कारण है कि मौजूदा समय में अस्पताल में चिकित्सक के न होने से अस्पताल फार्मासिस्ट के सहारे ही संचालित हो रहा है। आपको बता दें आयुर्वेदिक अस्पताल टनकपुर मेला क्षेत्र के बीच वार्ड नंo 1 में स्थित है।

यहां आयुर्वेदिक अस्पताल में मेला यात्री और टनकपुर आस पास ,व नेपाल के मरीजों की संख्या भी अधिक रहती है मरीज़ आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर निर्भर हैं, मरीजों को डॉक्टर के बिना सही उपचार भी नहीं मिल पा रहा है।
जानकारी मिली है कि जिला आयुर्वेदिक विभाग के द्वारा टनकपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शाहिद हुसैन की ड्यूटी पूर्णागिरि टुन्यास मेला क्षेत्र में लगाई गई है। जबकि इससे पूर्व अन्य वर्षो में संचालित मेलों के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी की ड्यूटी टुन्यास मेले में नहीं लगाई गई,

ऐसी स्थिति में अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट ही ओपीडी की कमान संभाले हुए हैं। जबकि अस्पताल में औसतन 90 से 150 मैरिज प्रतिदिन उपचार के लिए आते हैं। कुछ मरीज चिकित्सक के न रहने के चलते इलाज करवाए बिना ही वापस हो लेते हैं। हालांकि फार्मासिस्ट मरीजों को सलाह देने के साथ दवा भी देते हैं। स्थानीय मरीजो ने अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक को वापस किए जाने की मांग उठाई है। जिससे लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा हासिल हो सके।
Tags :