Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

रिपोर्ट ✍️आबिद सिद्दीकी : भारत विकास परिषद की टनकपुर इकाई का हुआ गठन, भुवन चंद्र जोशी बने अध्यक्ष

Abid Hussain

Sat, May 24, 2025

टनकपुर/ भारत विकास परिषद टनकपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बीती शाम नगर के राजश्री होटल में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता  निवर्तमान अध्यक्ष राजीव कुमार आर्य व संचालन सत्य प्रकाश गुप्ता एवं विनय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारत विकास परिषद की ओर से नई कार्यकारिणी मे  सर्वसम्मति से  भुवन चंद जोशी को अध्यक्ष, सत्य प्रकाश गुप्ता को सचिव एवं  अतुल शारदा को कोषाध्यक्ष पद पर  मनोनीत किया । प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा के द्वारा तीनों पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई। महासचिव भारी शर्मा  द्वारा भारत विकास परिषद के कार्य बिंदु संपर्क सेवा संस्कार एवं समर्पण चार बिंदुओं के बारे में बताया गया कि हमारी संस्था देश के विकास के लिए सेवा भाव से कार्य करती है। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से प्रेरित गीत गाकर सभी सदस्यों के मन को मोह लिया। कार्यक्रम से प्रेरित होकर हमारे शहर के अध्यक्ष  विपिन कुमार वर्मा, दीपक जैन, शैलेंद्र सिंह, और डॉक्टर आनंद सरकार ने भी संस्था से जुड़कर सदस्यता की शपथ ग्रहण ली।  कार्यक्रम में खटीमा शाखा के अध्यक्ष  नीरज वर्मा एवं दिव्यांग सहायता के प्रांतीय उपाध्यक्ष, विशाल गोयल  एवं वंशज व्यापार मंडल के अध्यक्ष भारत भंडारी  एवं महासचिव अभिषेक गोयल के साथ शहर के प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित थे। संस्था के सभी सदस्य एवं महिला सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

Tags :

जरूरी खबरें