Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

सुचना

: एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ टनकपुर पुलिस का चला तगड़ा एक्शन, 01 बाइक सीज करते हुए 21 वाहनों के खिलाफ की गई चालानी कार्रवाई

admin

Wed, Nov 13, 2024

टनकपुर/ शहर मे पुलिस का स्टंटबाजों पर तगड़ा एक्शन चला। यहां फिलहाल तो पुलिस लगातार चेकिंग की बात कहती है। लेकिन पुलिस का बाइकर्स गैंग पर कोई खौफ नहीं रहता, फिलहाल इस मामले में एसपी अजय गणपति के निर्देश में टनकपुर कोतवाली पुलिस द्वारा  स्टंट करते बाइकर्स के मामले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एमवी एक्ट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 01  बाइक सीज करते हुए नियमों की अनदेखी करने पर 21 वाहनों  का चालान कर ₹1500 का संयोजन वसूला गया। आपको बता दें स्टंटबाज  बाइकर्स के खिलाफ व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने 2 दिन पूर्व कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस अधीक्षक एसपी अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लेते हुए यातायात व्यवस्था के नियमों का पालन न करने वाले  बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा की अगुवाई में अभियान चलाकर तेज रफ्तार में बाइक चलाने व उधम मचाने वालों के अलावा बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, रेट्रो साइलेंसर इत्यादि में चल रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एसपी अजय गणपति  ने कहा कि रोड पर तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को बाइक सीज कराने के साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। चालानी कार्रवाई के दौरान प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, रामलाल, विक्रम सिंह, उमेश गिरी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें