: टनकपुर: जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर स्टेडियम का नाम भारत रत्न पंत के नाम पर रखने की करी मांग
admin
Fri, Sep 20, 2024
टनकपुर/ गोविंद बल्लभ पंत वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियो ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर रखने की पुरजोर मांग की है।
गुरुवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत ने प्रेस नोट जारी कर सूचना दी है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा है। भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि स्टेडियम का नाम भारत रत्न पंत के नाम पर रखने की मांग को लेकर पूर्व में 31 जुलाई को ज्ञापन दिया गया था। और कहा कि खेल निदेशालय के द्वारा आख्या मांगे जाने के बावजूद भी आज तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन देने वालों में सचिव संजय गर्ग, कल्पना चंद, पदमिनी दयाल, वसंत पुनेठा, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Tags :