Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: विक्षिप्त अवस्था में घूम रहे 22 वर्षीय युवक के लिए देवदूत बने उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल

admin

Thu, Apr 11, 2024

■■ पुलिस ने विक्षिप्त युवक के परिजनों का पता कर, , गुमशुदा को किया गया परिजनों के सुपुर्द

■■ उत्तर प्रदेश के बलिया तक यात्रा के लिए रुपए न होने पर चंपावत पुलिस द्वारा दी गई टिकट की धनराशि

■■नेक कार्य के लिए चंपावत पुलिस की हो रही है सराहना 

टनकपुर/ जनपद चंपावत के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात उ0नि0  दीवान सिंह जलाल, के प्रयास के बाद एक विक्षिप्त युवक अपने परिजनों से मिला, युवक के परिजन काफी दिनों से उसकी खोजबीन कर रहे थे।  लेकिन उसके बारे में कहीं जानकारी नहीं मिल पा रही थी। आज पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद परिजन चंपावत थाने  पहुंचे और  युवक को अपने साथ लेकर चले गए,

 जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल वाचक, पुलिस अधीक्षक जब मॉर्निंग वॉक पर गए थे। तो उन्हें दीनहीन दशा में बिना जूते चप्पल के एक युवक घूमते हुए दिखाई दिया, जो ठंड के मारे कांप रहा था । साथ ही मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। 

उक्त विक्षिप्त को पास बुलाकर चाय,पानी, भोजन कराने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपना नाम सुनील वर्मा पुत्र लक्ष्मण वर्मा, निवासी गौरी, थाना पकड़ी, सिकंदरपुर, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष होना बताया गया अन्य जानकारी पर पूछने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था।

इस पर उ0नि0  दीवान सिंह जलाल द्वारा गूगल से थाना सिकंदरपुर का नंबर सर्च कर वहां के थाना प्रभारी से उक्त युवक के बारे में जानकारी की गई तो 01 घंटे के पश्चात उनके द्वारा विक्षिप्त युवक के बारे में जानकारी लेकर बताया गया कि उक्त युवक ग्राम गौरी थाना पकड़ी क्षेत्र का है ।साथ ही उनके परिजनों का नंबर भी दिया गया जिस पर उपनिरीक्षक द्वारा संबंधित के परिजनों से बात कर उन्हें तत्काल चंपावत आकर अपने साथ ले जाने हेतु बताया गया।

बुधवार की शाम उक्त के परिजन जब कोतवाली चंपावत पहुंचे तो उक्त विक्षिप्त को देखकर रोने लगे तथा बताया गया उनके द्वारा बताया गया कि यह दो महीने से गुमशुदा है।  हम लोगों  द्वारा काफी ढूंढखोज करने के बाद भी अबतक इसका  कहीं पता नहीं चल पाया था । 

 पुलिस द्वारा पूर्ण तस्दीक के उपरांत उक्त गुमशुदा को परिजनों के सुपुर्द किया गया साथ ही परिजनों द्वारा बताया गया कि हम लोग काफी गरीब हैं और हमारे पास वापस घर जाने के लिए टिकट के  पर्याप्त रुपए भी नहीं है । जिस पर प्रभारी निरीक्षक तथा उप निरीक्षक द्वारा उन्हे वापस घर जाने के लिए टिकट की धनराशि भी प्रदान की गई।

जनपद चंपावत पुलिस की इस दरियादिली को देखते हुए गुमशुदा के परिजनों द्वारा जनपद पुलिस का धन्यवाद अदा करते हुए आभार व्यक्ति किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें