Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा में ईद उल फितर व नवरात्रि पर्व को लेकर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने की बैठक, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के दिए निर्देश

admin

Wed, Mar 26, 2025

बनबसा/  ईद उल फितर तथा नवरात्रि के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत  थाना  बनबसा में  गोष्ठी आयोजित की गई।जनपद चम्पावत के थाना बनबसा में आगामी ईद उल फितर तथा नवरात्रि के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के परिपेक्ष में  पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेश अनुपालन में  पुलिस उपाधिक्षक  टनकपुर के दिशा निर्देशन  में थानाध्यक्ष  सुरेन्द्र सिंह  कोरंगा द्वारा थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबरों, वार्ड मेंबरों,व्यापार मंडल के सदस्यों तथा मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों के साथ थाना प्रांगण में गोष्ठी की गई। जिसमें उनके सुझाव लिए एव आवश्यक सुझाव दिए गए। गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा अपने स्तर से उक्त त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया। गोष्ठी में मौजूद लोगों को साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थों से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात के नियमों के पालन करने, महिला सम्बन्धी अपराधो  तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारे में, उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें मे तथा निकट भविष्य में चलने वाली चार धाम यात्रा में होने वाले साइबर फ्रॉड जैसे फेक ट्रैवल वेबसाइट, हेली बुकिंग फ्रॉड, चार धाम यात्रा टूर पैकेज फ्रॉड, होटल बुकिंग फ्रॉड के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें