Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

चेयरमैन विपिन कुमार ने सभासदों द्वारा लगाए गये आरोपो को नकारा : कुछ एक सभासदों पर लगाया बेवजह की राजनीति करने का आरोप

Abid Hussain

Wed, Aug 27, 2025

टनकपुर/ नगर पालिका परिषद टनकपुर मे समय-समय पर एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। अब तो नगर पालिका परिषद टनकपुर को सोशल मीडिया में भी स्थानीय लोग नरक पालिका की संज्ञा देने लगे हैं। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान सभासदों द्वारा लगाए गए आरोपो को एक सिरे से नकार दिया। आखिर मामला किया है  हम आपको बताते हैं। एक दिन पूर्व पालिका के सभासद वकील अंसारी चर्चित शर्मा समेत पाचं सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को  ज्ञापन भेजा था। जिसमे पांचो सभासदों ने इस्तीफा देने के साथ ही पालिका परिषद टनकपुर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन मंगलवार को एक नया मामला फिर सामने आ गया। पालिका अध्यक्ष ने सभासदों द्वारा लगाए गए आरोपो को बे बुनियाद बताते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री धामी की विधानसभा में समय-समय पर विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य से बौखला कर कुछ एक सभाषदो पर बेमतलब की राजनीति करने का भी पालिका अध्यक्ष ने आरोप लगाया है। अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा की सभासदों के प्रस्ताव संबंधित मामलो में सभी की सहमति से उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है। नए सफाई ठेके के लिए निविदा आमंत्रित किए जाने के लिए आरएफपी तैयार हो चुकी है। कहा कि विकास कार्य सभी के सहमति से कराए जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवंर ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में क्षेत्र में अनेको विकास कार्य हो रहे हैं। लेकिन कुछ एक विपक्षी सभासदों को विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। इनके द्वारा समय-समय पर बेवजह की बातें बनाई जा रही हैं अध्यक्ष विपिन कुमार के पूर्व कार्यकाल में पहले भी बेतहाशा  विकास हुआ है। लेकिन कुछ एक सदस्य बेवजह उटपटांग बातें बनाकर उनकी छवि को धूमिल करने का भी काम कर रहे हैं, जो की सही नहीं है। बैठक में सभासद हसीब अहमद ,शैलेंद्र सिंह, सविता बिष्ट, वर्षा शर्मा, दिनेश सक्सेना मौजूद रहे। अध्यक्ष विपिन कुमार ने अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है। साथ ही यह भी कहा कि अधिशासी अधिकारी उनके आदेशों का पालन नहीं करते हैं जिसकी सूचना उन्होंने उच्च अधिकारियों को भेज दी है। आपको बता दें  नगर पालिका परिषद टनकपुर में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की जंग को लेकर स्थानीय लोग भी खासे परेशान से हैं। अब देखना यह होगा कि पालिका परिषद टनकपुर में एक दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप प्रत्यारोप का  दौर कब खत्म होगा। यह बड़ा सवाल है।

Tags :

जरूरी खबरें