Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

सुचना

: हरेला क्लब टनकपुर के सौजन्य से निशुल्क 18वें नेत्र चिकित्सा शिविर मे साठ लोगो को दी गई आंखों की रोशनी••• 

admin

Sat, Nov 9, 2024

●■●उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन पर्व पर पूर्व नेत्र  मितिज्ञ डॉक्टर स्वर्गीय राजवीर सिंह की स्मृति पर आयोजित हुआ नेत्र चिकित्सा शिविर●□● 

टनकपुर/ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस एवं नेत्र मितिज्ञ डॉक्टर स्वर्गीय राजवीर सिंह की स्मृति के उपलक्ष्य में उप जिला चिकित्सालय में हरेला क्लब के तत्वाधान में  नेत्र  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय नेत्र मितिज्ञ राजवीर सिंह की धर्मपत्नी नीलम सिंह एवं सीएमएस घनश्याम तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं रीबन काटकर किया गया।

जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध डॉक्टर टी डी रखोलिया एवं डा दीप्ती जोशी,  डा राजेंद्र पुनेठा के द्वारा गरीब असहाय मरीज का नेत्र परीक्षण कर  प्रथम दिवस पर 180 ओपीडी एवं 60 मरीज का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। हरेला क्लब के वरिष्ठ संरक्षक धर्मेंद्र चंद ने बताया कि प्रथम दिवस पर 180रोगियों का परीक्षण एवं 60 रोगियों का नेत्र ज्योति देने का कार्य हरेला क्लब द्वारा किया गया। इस अवसर पर  डा राकेश कुमार पाल,  कुणाल अर्चना सक्सेना,  कर्मवीर सिंह,  खीमानंद जोशी, अध्यक्ष अजय गुरुरानी, संरक्षक डीडी धामी, डीडी भट्ट,  कोषाध्यक्ष अनिल गडकोटी,  उपाध्यक्ष भुवन जोशी, सचिव एम एन जोशी,  अजय देउपा, एडवोकेट  एल डी गहतोड़ी, कैलाश गडकोटी,   हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्ष सुमन वर्मा, पुष्पा मुरारी, हेमा जोशी, पुष्पा जोशी, पार्वती खर्कवाल, रीता कलखुडिया, पूनम गडकोटी, सविता बिष्ट, रेखा बिष्ट, गीता, पुष्पा गड़कोटी,  सुनीता गहतोड़ी,  मीनाक्षी गड़कोटी,  हेमा वर्मा, नन्दी कठायत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें