: 10.65 ग्राम स्मैक के साथ टनकपुर निवासी शहजादे खान को एस. एस. बी. व पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
admin
Tue, Feb 6, 2024
टनकपुर/ ड्रगफ्री देवभूमि अभियान 2025 के क्रम में कोतवाली पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान कार अल्टो रजिस्ट्रेशन नंबर uk03c 1586 मे 10.65 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को ड्रगफ्री देवभूमि बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु सभी थाना/एसओजी प्रभारियों को अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के सोमवार को थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत सैलानीगोठ क्षेत्र से चंद्र मोहन सिंह प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के निर्देशन में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा सशस्त्र सीमा बल की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुए अभियुक्त को अल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 03c 1586 में10.65 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गण शहजादे खान के विरूद्ध थाना टनकपुर में मु0अ0सं0- 14/24 अन्तर्गत धारा 8/21 /60एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 नवल किशोर, हे0 कानि0 एजाज अहमद, शाकिर अली, नासिर हुसैन, सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, सोलंकी, सूरज, पुनीत शामिल रहे।
नाम/पता अभियुक्त- (1) शहजादे खान उर्फ सज्जू पुत्र स्वर्गीय जाहिद राशिद खान निवासी वार्ड नंबर 3 वर्मा लाइन, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत, उम्र 28 वर्ष अपराधिक इतिहास**** (1) मुकदमा अपराध संख्या94/2021 धारा8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना टनकपुर(2) मुकदमा अपराध संख्या77/2023 धारा 8/21/60एनडीपीएस एक्ट थाना टनकपुर जनपद चंपावत
*बरामदगी-*
01- 10.65 ग्राम स्मैक।
Tags :